रोचक पहेलियां
Q.1 : तीन अक्षर का मेरा नाम प्रथम कटे तो शस्त्र बनु । अंत कटे तो ज्वाला , मध्य कटे तो बनु मैं आन, बोलो क्या हैं मेरा नाम ?
Ans : आंगन
Q.2 : हरा हूँ पर पता नहीं नकलची हूँ पर बंदर नहीं बूझो तो मेरा नाम सही !
Ans : तोता
Q.3 : मुझमें भार सदा ही रहता, जगह घेरना मुझको आता, हर वस्तु से गहरा रिश्ता, हर जगह मैं पाया जाता
Ans : द्रव्य
Q.4 : रंग है मेरा काला उजाले में दिखाई देती हूँ अँधेरे में छिप जाती हूँ
Ans : परछाईं
Q.5 : तीन पैरों वाली तितली नहा कर निकली।
Ans : समोसा
Q.6 : बूझो भइया एक पहेली जब काटो तो नई नवेली !!
Ans : पेंसिल
Q.7 : लिखता हूँ पर पैन नहीं, चलता हूँ पर गाड़ी नहीं, टिक -टिक करता हूँ, पर घड़ी नहीं
Ans : कंप्यूटर
Q.8 :काला हण्डा , उजला भात ,
ले लो भाई हाथों - हाथ।
Ans : सिंघाड़ा
Q.9 : काँटों से निकले;
फूलों में उलझे;
नाम बतलाओ;
तो समस्या सुलझे।
Ans : तितली
Q.10 : "काटते हैं पीसते हैं;
बाँटते हैं पर खाते नहीं।
Ans : ताश के पत्ते
Q.11 : सोचो तुम एक अँधेरे कमरे हो , तो वहाँ से बाहर कैसे निकलोगे ?
Ans : सोचना छोड़ दो
Q.12 : ऐसी क्या चीज है जिसका गला तो है पर सिर नहीं ?
Ans : बोतल
🙏 आप सभी का पढ़ने का बहुत बहुत शुक्रिया...
Comments
Post a Comment