रोचक पहेलियां Q.1 : तीन अक्षर का मेरा नाम प्रथम कटे तो शस्त्र बनु । अंत कटे तो ज्वाला , मध्य कटे तो बनु मैं आन, बोलो क्या हैं मेरा नाम ? Ans : आंगन Q.2 : हरा हूँ पर पता नहीं नकलची हूँ पर बंदर नहीं बूझो तो मेरा नाम सही ! Ans : तोता Q.3 : मुझमें भार सदा ही रहता, जगह घेरना मुझको आता, हर वस्तु से गहरा रिश्ता, हर जगह मैं पाया जाता Ans : द्रव्य Q.4 : रंग है मेरा काला उजाले में दिखाई देती हूँ अँधेरे में छिप जाती हूँ Ans : परछाईं Q.5 : तीन पैरों वाली तितली नहा कर निकली। Ans : समोसा Q.6 : बूझो भइया एक पहेली जब काटो तो नई नवेली !! Ans : पेंसिल Q.7 : लिखता हूँ पर पैन नहीं, चलता हूँ पर गाड़ी नहीं, टिक -टिक करता हूँ, पर घड़ी नहीं Ans : कंप्यूटर Q.8 :काला हण्डा , उजला भात , ले लो भाई हाथों - हाथ। Ans : सिंघाड़ा Q.9 : काँटों से निकले; फूलों में उलझे; नाम बतलाओ; तो समस्या सुलझे। Ans : तितली Q.10 : "काटते हैं पीसते हैं; बाँटते हैं पर खाते नहीं। Ans : ताश के पत्ते Q.11 : सोचो तुम एक अँधेरे कमरे हो , तो वहाँ से बाहर कैसे निकलोगे ? Ans : सोचना छोड़ दो Q.12 : ऐसी क्या चीज है जिस...